दुर्ग: दुर्ग के गया नगर में दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, पति गंभीर घायल, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
दुर्ग के गया नगर में दर्दनाक सड़क हादसा,मां-बेटी की मौत, पति गंभीर घायल, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, प्रत्यक्षदर्शी ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में मां मोनिका साहू और उनकी डेढ़ साल की मासूम बेटी वामीका साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति विकाश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।