बिश्रामपुर: विश्व जल दिवस पर रेहला में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया
प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के आदेश एवं डालसा पलामू के सचिव राकेश रंजन के निर्देशन में रविवार को रेहला में बृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका समापन शाम तकरीबन छः बजे हुआ। विश्व जल दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पीएलवी अखिलेश चौबे व सनत चटर्जी ने जल संरक्षण की महता से अवगत कराया।