झांसी: बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन, अभ्यास अमोघ ज्वाला हुआ संपन्न
Jhansi, Jhansi | Mar 19, 2026 झांसी के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की दक्षिणी कमान द्वारा आयोजित 13 दिवसीय महायुद्धाभ्यास 'अमोघ ज्वाला' बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 6 मार्च से जारी इस सैन्य अभ्यास में सेना ने अत्याधुनिक तकनीक और मशीनीकृत युद्धक क्षमता का लोहा मनवाया। समापन के अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सैनिकों की युद्ध तत्परता की सराहना की।