चेतगंज में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का बलिदान दिवस मनाया, तीनों बलिदानियों की प्रतिमा स्थापित करने की गई मांग
Sadar, Varanasi | Mar 23, 2024 प्रणाम् वन्देमातरम् समिति के अध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में सराय गोवर्धन चेतगंज में अमर बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रणाम वन्दे मातरम् समिति अध्यक्ष अनुप जायसवाल,संचालन शोभनाथ मौर्या व धन्यवाद क्षेत्रीय पार्षद श्रवण गुप्ता व मंगलेश जायसवाल ने किया,