चुरचु: दाड़ी: चितपूर्णी स्टील प्लांट में दो मजदूर बुरी तरह झुलसे, हालत नाजुक, रांची रेफर
चरही (हजारीबाग)। चरही थाना क्षेत्र के चितपूर्णी स्पंज आयरन प्लांट में बुधवार को घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लांट में डीआरआई के साइट के समक्ष ब्लास्ट होने पर यह घटना घटित हुई। जानकारों की माने तो यह घटना बुधवार को दोपहर के लगभग 3:00 बजे की है। जब फैक्ट्री के दो मजदूर उक्त स्थल पर मौजूद थे।