डुमरा: सीतामढ़ी नगर निगम उपचुनाव का आया परिणाम मेहसौल वार्ड 38 से मरियम खातून हुई विजयी
सीतामढ़ी नगर निगम उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया, जिसमे सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र के मेहसौल वार्ड 38 से मरियम खातून जीत गई है। जिसके बाद उनके समर्थकों ने विजय जुलूस निकालकर जीत की खुशियां मनाई है। मेहसौल वार्ड 38 में उपचुनाव कराया गया था, जिसके बाद मरियम खातून वार्ड पार्षद पद पर जीत गई। मरियम खातून के जीत के बाद जश्न मनाया जा रहा है।