चरही में रफ्तार का कहर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाश गंगा के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रेलर वाहन को पकड़ लिया है।