बरबीघा: उखदी गांव में जन आक्रोश चौपाल और हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन
बरबीघा प्रखंड के उखदी गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार दोपहर 12:00 बजे जन आक्रोश चौपाल एवं हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष रौशन कुमार ने की। वरिष्ठ नेता त्रिशूलधारी सिंह एवं नगर अध्यक्ष सोनू कुमार ने सरकार की जनविरोधी नीतियों पर संबोधन दिया।