मोदीनगर: सीकरी खुर्द गांव में चैत्र माह में लगने वाले महामाया देवी मेले के लिए इस बार ठेके नहीं छोड़ने का फैसला लिया
तहसील मुख्यालय पर अधिकारियों और मेला प्रबंधक समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह फैसला लोकसभा चुनाव के मध्य नजर लगाई गई आचार संहिता के कारण लिया गया। नवरात्रि के दौरान महामाया देवी मंदिर में पूजा अर्चना विधिवत रूप से की जाएगी। पिछले वर्ष करीब 4.7 करोड रुपए के ठेके छोड़े गए थे। यह मेल 9 अप्रैल से शुरू होगा। प्रसाद और सामग्री के लिए दुकान लगाई जाएगी।