छिबरामऊ: छिबरामऊ में नशेड़ी पिता ने मासूम बच्ची की गला दबाकर जान लेने का प्रयास, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाईपास पर नशे में धुत होकर एक पिता अपनी मासूम बच्ची का गला दबाते हुए स्थानीय लोगों ने देखा तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। हालांकि यह घटना मंगलवार की शाम 5:30 की बताई जा रही। स्थानीय लोगों ने बच्ची की बचाई जान और घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।