जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां मड़वारानी पहाड़ पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दर्शन के लिए जा रही एक चलती ऑटो में अचानक आग लग गई। बरपाली निवासी राकेश कुमार बरेठ अपने परिवार के साथ ऑटो से पहाड़ चढ़ रहे थे। चढ़ाई के दौरान अधिक दबाव से पेट्रोल पाइप फट गया और इंजन के अधिक गर्म होने से ऑटो में आग भड़क उठी।