बिहिया: बिहिया पुलिस ने दो चोरी के बाइक के साथ तीन को किया गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | May 21, 2024 बिहिया पुलिस ने दो चोरी के बाईक के साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि चोरी की घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें जमुआ मोड़ के समीप एक चोरी के बाईक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। इसके निशानदेही पर आनर गांव से दो चोर को गिरफ्तार किया है।