धार: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मानव अधिकार ट्रस्ट ने धार में किया प्रदर्शन, आतंकवाद का जलाया पुतला
Dhar, Dhar | Apr 26, 2025 पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में धार में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने जलाया आतंकवाद का पुतला। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा कल देर रात धार के घोड़ा चौपाटी पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस हमले में कई निर्दोष पर्यटकों की जान गई, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।