बदायूं जनपद में माघ पूर्णिमा के मद्देनजर रूट डायवर्ट किया गया है। रविवार एक फरवरी पर माघ पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचेगे । जिससे जाम की स्थिति पैदा न हो, उससे बचने के लिए शनिवार 31 जनवरी की रात 8 बजे से एक फरवरी रात 10 बजे तक रूट डायवर्ट किया जाएगा । जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो ।