जनपद पंचायत वारासिवनी अंतर्गत ग्राम मंगेझरी में श्मशान घाट नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण 20 जनवरी को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पूर्व सरपंच गोस्वामी ने दोपहर करीब 1 बजे बताया कि ग्राम में श्मशान स्थल भूमि विवाद के कारण परेशानी हो रही हैं।