सारोला कलां थाना क्षेत्र के काकड़दा गाँव मे खेत पर कृषि कार्य करते समय सर्पदंश से किसान की मौत हो गई।सारोला कलां थाना अधिकारी बुद्धाराम चौधरी ने आज रविवार को दोपहर 3:30 बजे बताया कि खेत पर फसलों को पानी पिलाते समय काकड़दा गाँव निवासी किसान शिवप्रसाद मीणा की सांप के काटने से मौत हो गई जिसका सारोला कलां कस्बे की CHC मे पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।