जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बापू की पुण्यतिथि पर किया गया नमन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी वाटिका में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नमन किया । जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि हमें बापू के अद्वितीय दर्शनों और सत्याग्रह के सिद्धांतों पर समर्पित रहना चाहिए ।