मुलाना: नोहनीगांव में लड़का लड़की की पिटाई किये जाने पर परिजनों ने पुलिस को सौंपी शिकायत, केस दर्ज
Mulana, Ambala | Feb 27, 2024 नोहनी गांव में एक लड़का लड़की की पिटाई किये जाने पर परिजनों ने इस मामले की शिकायत मुलाना पुलिस को सौंपी है। मुलाना पुलिस ने सुखविंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में सुखविंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी सुरेंद्र सिंह ने उस के भतीजे की पिटाई की वहीं लड़की को भी पीटा और फोन पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी