सीतापुर: नकवीहाउस के पास सड़क के किनारे बोहोशी की हालत में मिली अज्ञात महिला लोगों ने पहुंचाया अस्पताल डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के नकवी हाउस के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में एक अज्ञात महिला पड़ी हुई थी।स्थानीय लोगों ने महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सीतापुर जिला अस्पताल में जाकर भर्ती कराया था जहां डॉक्टर ने महिला को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया है।मृतक महिला की अभी कोई पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस की तहकीकात जारी है।