मनिहारी के पावन गंगा तट पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का गुरुवार को विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का नम आंखों से विसर्जन किया गया। अध्यक्ष सहदेव यादव ने गुरुवार को 5, बजे बताया कि प्रतिमाओं का विर्सजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पूरे नगर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।