फतेहाबाद: डौकी के नगला देव हंस में बारात में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों घायल, एक की हुई मौत
Fatehabad, Agra | Nov 23, 2025 विजय सिंह 30 वर्ष पुत्र बादाम सिंह निवासी ठार रामपुर मौजा बरौली गूजर, डौकी और गांव के ही सोमवीर सिंह पुत्र राम खिलाड़ी शनिवार को बारात में शामिल होने के लिए आए थे। जैसे ही दोनों सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।उपचार के दौरान रविवार को विजय की मौत हो गई