बेगूसराय: ज़िले के टॉप-10 लिस्ट में शामिल कुख्यात फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार राशि घोषित, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय जिले के टॉप-10 लिस्ट में शामिल कुख्यात फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार राशि घोषित की गई है। इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिले के चार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक-एक लाख रुपए की इनाम राशि घोषित की गई है। अपराधियों की सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।