नागौर: नागौर में पोलियो अभियान के तहत जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, नर्सिंग छात्राओं ने निकाली रैली
Nagaur, Nagaur | Jun 28, 2024 नागौर शहर में 30 जून को होने वाले पोलियो अभियान के तहत शहर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान नागौर के पुराना अस्पताल से नागौर सीएमएचओ डॉ राकेश कुमार कुमावत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नर्सिंग छात्राओं ने शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकालते हुए पोलिंग को लेकर लोगों को जागरूक किया।