ऋषिकेश: बसंत पंचमी के अवसर पर श्री भरत मंदिर से भगवान श्री भरत नारायण जी की भव्य शोभायात्रा गंगा स्नान के लिए निकली
बसंत पंचमी के अवसर पर भगवान श्री भरत नारायण जी की भव्य शोभायात्रा निकली। श्री भरत मंदिर से निकलकर संपूर्ण नगर भ्रमण करते हुए सभी भक्तजनों को आशीर्वाद देते हुए क्षेत्र गंगा स्नान के लिए गई। दिव्या डोली मंदिर से निकलकर हर वर्ष की भांति माया कुंड त्रिवेणी घाट सुभाष चौक बाजार क्षेत्र रोड होते हुए पुनः मंदिर में आई। इस दौरान देश-विदेश से सैकड़ों भक्त यहां पहुंचे