परैया के कपसिया स्थित ललन स्मारक उच्च विद्यालय में गुरुवार दोपहर दक्षिण कोरिया के तीर्थ यात्री का दल पहुंचा। जहां ग्रामीणों व बच्चों के बीच उपहार का वितरण दल के सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी सभी तीर्थ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, स्थानीय नेता व प्रतिनिधि के अलावा सैकड़ों लोग थे।