लोहरदगा: फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक की लहर, भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा सिनेमा का एक युग समाप्त
लोहरदगा भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने सोमवार शाम 5:00 बजे प्रेस बयान जारी करते हुए लोकप्रिय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र के निधन से भारतीय फिल्म उद्योग का एक स्वर्णिम युग समाप्त हो गया। वे सर्वाधिक लोकप्रिय कलाकारों में शामिल थे और उनके जाने से हर सिनेमा प्रेमी व्यथित है।