तुलसीपुर: गैसड़ी पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने मुख्यमंत्री से लोक निर्माण विभाग बलरामपुर में भ्रष्टाचार का किया शिकायत
गैसड़ी के पूर्व भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने लोग निर्माण विभाग बलरामपुर में भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा की जांच के लिए आई टीम को गुमराह कर तत्कालीन अधिशाषी अभियंता द्वारा सही अभिलेख नहीं उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पुनः जांच कराये जाने की मांग किया है।