पलवल: विधायक दीपक मंगला ने पलवल शहर में लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से 6 सड़क मार्गों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
Palwal, Palwal | Jun 13, 2024 विधायक दीपक मंगला ने पलवल में करीब 6 विभिन्न सडक़ मार्गों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।इन सभी मार्गों को बनाने पर लगभग सवा करोड़ रुपए की लागत आएगी। मंगला ने कहा कि इन सभी मार्गों को नगर परिषद की ओर से बनाया जाएगा और यह सभी रास्ते बरसात के मौसम से पूर्व बनाकर जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। इन सभी रास्तों के बनने से यहां के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी