लोहरदगा: लोहरदगा में राज्यस्तरीय एथलेटिक मीट का भव्य उद्घाटन, छह दशक की खेल परंपरा को मिली नई उड़ान
झारखंड की खेल परंपरा को मजबूती देते हुए लोहरदगा शहर के ललित नारायण स्टेडियम में शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे राज्यस्तरीय तीन दिवसीय ओपन एथलेटिक मीट की भव्य उद्घाटन हुई। छह दशक से भी अधिक समय से लगातार आयोजित हो रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ने एक बार फिर लोहरदगा को राज्य के खेल मानचित्र पर केंद्र में ला खड़ा किया है।