लोहरदगा: लोहरदगा में झारखंड ओपन एथलेटिक मीट की तैयारी पूरी, 30 जनवरी को ललित नारायण स्टेडियम में होगा भव्य शुभारंभ
लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित झारखंड ओपन एथलेटिक मीट के तीन दिवसीय आयोजन की सभी तैयारियाँ गुरुवार शाम लगभग 5 बजे तक पूर्ण कर ली गईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 जनवरी 2026 को लोहरदगा ललित नारायण स्टेडियम में उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी एवं उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत द्वारा किया जाएगा।