सोनीपत: कोट मोहल्ले में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, मौके पर ही चोर पकड़ा गया
सोनीपत के कोट मोहल्ला स्थित बंद मकान नंबर 54-C में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मकान की मालकिन कमलेश ग्रोवर अपनी बेटी के पास नोएडा गई हुई थीं। इस दौरान चोर घर में घुसे और कमरों के सामान को अस्त-व्यस्त करने के बाद चांदी के सिक्कों सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। 18 नवंबर की दोपहर पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखकर तुरंत कमलेश ग्रोवर क