जोधपुर: संभागीय आयुक्त ने महात्मा गांधी अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा ने मंगलवार को महात्मा गांधी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों से संवाद कर अस्पताल में की जा रही उपचार संबंधी गतिविधियों, राज्य सरकार द्वारा संचालित निशुल्क दवा एवं निशुल्क जांच योजना सहित अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।