ग्राम तुलसीपार में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, खेल भावना और जोश से भरपूर माहौल देखने को मिला, जिससे क्षेत्र में खेलों के प्रति बढ़ते रुझान का परिचय मिला।