सुपौल: महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा के लिए विभिन्न मंदिरों पर पुलिस बल तैनात
Supaul, Supaul | Feb 26, 2025 आज महाशिवरात्रि पर्व है जिसको देखते हुए सदर थाना की पुलिस के द्वारा बुधवार की सुबह 8:00 से ही शहर के विभिन्न मंदिरों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भी सदर थाने की पुलिस के द्वारा विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही इस मौके पर सदर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार भी मौजूद रहे