दुधि: दुद्धी रेलवे स्टेशन के पास रेल इंजन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में रेल इंजन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा दुद्धी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की तड़के सुबह लगभग 5 बजे का बताया जा रहा है। जहां अप दिशा से आ रहे रेल इंजन की चपेट में आने से व्यक्ति का शरीर दो हिस्सों में कट गया।