कानपुर: डीसीपी सेंट्रल ने सदभावना चौकी परेड में पीस कमेटी-संभ्रांत लोगों के साथ की बैठक
डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने परेड स्थित सदभावना चौकी में पीस कमेटी और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक में एडीसीपी महेश कुमार और एसीपी अनवरगंज भी मौजूद रहे। जिसमें आगामी त्यौहारों को सभावनापूर्ण तरीके से मनाने को लेकर चर्चा की गई। लोगों के बीच भाई चारा कैसे बढ़े, समाज में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के दिशा निर्देश दिए।