सूरजपुर जिले में तेज़ रफ्तार कार पेड़ से टकराई, सभी यात्री सुरक्षित अम्बिकापुर से रीवा जा रही एक कार ओडगी–बिहारपुर मुख्य मार्ग पर जेल्हा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा देर शाम का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज़ रफ्तार और मोड़ होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।