नीमराना: नीमराणा के जापानी जोन औद्योगिक क्षेत्र में तैयों इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अज्ञात कारणों से लगी आग
Neemrana, Alwar | Nov 13, 2025 नीमराणा। जापानी जोन औद्योगिक क्षेत्र स्थित तैयों इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक मशीन में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही घिलोठ, जापानी जोन औद्योगिक क्षेत्र और इंडियन जोन से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।