जोधपुर: परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर राजस्थान ब्राह्मण महासभा की बैठक देव दर्शन गेस्ट हाउस में आयोजित हुई
भगवान विष्णु के अवतार परशुराम भगवान की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर राजस्थान ब्राह्मण महासभा की बैठक रविवार को देव दर्शन गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और भगवान परशुराम जयंती को सफल बनाने का आह्वान किया।