ग्राम नूरनगर कोड़िया में मोहम्मद नवी पुत्र छुट्टन का कच्चा घर अचानक भीषण आग की चपेट में आ गया। जिससे घर में रखा वर्षों की मेहनत से जुटाया गया लाखों का सारा सामान जलकर राख हो गया। घर से निकलने से पहले फ्रिज के पास एक मोमबत्ती जलाई गई थी। आशंका जताई जा रही है कि मोमबत्ती गिरने से आग लग गई। जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।