धनौरा: गजरौला में तीसरी मंगलवार को मां ललिता देवी मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने लाखों श्रद्धालु पहुंचे
गजरौला (अमरोहा) के प्रसिद्ध मां ललिता देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के तीसरे मंगलवार को अपार भीड़ उमड़ी। दर्शन के लिए तड़के से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और श्रद्धालुओं ने लंबी प्रतीक्षा के बाद कपाट खुलते ही माँ को प्रसाद चढ़ाया। यहाँ मुंडन संस्कार की भी परंपरा निभाई गई, जिससे मंदिर परिसर में भारी जनसैलाब देखा गया।