पूर्णिया पूर्व: रामगढ़ के पास सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला हुई घायल, GMCH में कराया गया भर्ती
पारसबनी गांव निवासी मोहम्मद अब्बास की पत्नी रोज़या खातून धमदाहा से पारसबनी गांव टोटो पर सवार होकर आ रही थी। तभी रामगढ़ के पास टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें एक वृद्ध महिला घायल हो गई। वहीं स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए GMCH में भर्ती कराया गया है।