सोनीपत: राई औद्योगिक क्षेत्र में कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड को बुलानी पड़ी दो गाड़ियां
शनिवार को सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री के पास खड़ी कार में अचानक से आग लग गई और चंद मिनट में ही कार पूरी तरह से आग के गोले में बदल गई । सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की इस दौरान आग फैक्ट्री के अंदर तक नहीं पहुंच पाई, ऐसा अगर होता तो काफी अधिक नुकसान