सूरजपुर: जिला संयुक्त कार्यालय सभा कक्ष में अनुपस्थित श्रेणी अनिवार्य सेवाओं के मतदाताओं को डाक मतपत्र के संबंध में ली गई बैठक।
सूरजपुर/26 मार्च 2024/ अनुपस्थित श्रेणी अनिवार्य सेवाओं के मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष बैठक ली गई। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत रेलवे ट्रांसपोर्ट सर्विस, प्राधिकृत मीडिया कर्मी , विद्युत विभाग, बीएसएनएल, पोस्ट एंड टेलीग्राम, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो, स्टेट मिल्क यूनियन, को ऑपरेटिव सोसाइटी, हेल्थ डिपार्टमेंट और फुड कॉपोरेशन को अनिवार्य सेवा के रूप में अधिसूचित किया गया है। आयोग के निर्देश के परिपालन में संबंधित विभाग के लिये नोडल नियुक्त किया गया है। बैठक में इन संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।