भदोही: सुरियावा थाना से तीन व चौरी थाना से एक को किया गया तड़ीपार।
लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए जिलाधिकारी ने शातिर, मनबढ़ व अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सुरियावा थाने के अंतर्गत तीन व चौरी थाना अंतर्गत एक अभियुक्त को किया तड़ीपार। चुनाव में किसी भी प्रकार गड़बड़ी को रोकने के लिए जिला प्रशासन कमर कस चुकी है उपरोक्त दृष्टिगत आज अपराधियों के ऊपर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई।