बारा: खपटिहा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक पेड़ जलकर खाक, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
कौंधियारा थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव में आज बुधवार दोपहर करीब 01:00 के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के चलते एक बड़े पेड़ में आग भड़क उठी, जो देखते ही देखते पूरी तरह जलकर राख हो गया।घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिए और कोई जनहानि नहीं हुई।