बानाहप्पा में शिव रुद्र महायज्ञ के आयोजन से भक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र, यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमड़ रहा जनसैलाब। बानाहप्पा गांव में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है। नवनिर्मित शिवालय में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त आयोजित पांच दिवसीय श्री शिव रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। ॐ नमः शिवाय के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान है।