कौआकोल: दरावां पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव में 43 प्रतिशत मतदान, 11 जुलाई को होगी मतगणना; 8954 में से 3857 वोटरों ने किया मतदान
नवादा जिले के कौआकोल प्रखण्ड के दरावां पंचायत में रिक्त समिति सदस्य पद के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। बीडीओ एवं प्रखण्ड निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार के अनुसार चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बुधवार को 7:00 बजे जानकारी दी गई।