अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संकट की खबरों के बीच जिले में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है। कई गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें शुक्रवार की दोपहर 12 बजे लगभग देखने को मिली और लगी रही, जिससे मुख्य मार्गों पर गाड़ियां भी खड़ी होने लगीं। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस पर्याप्त है।