नूरसराय: सकरौढ़ा गांव में समाजसेवी अनुज सिंह के निधन पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना
नूरसराय प्रखंड अंतर्गत सकरौढ़ा गांव में समाजसेवी स्वर्गीय अनुज सिंह के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अनुज सिंह अपने सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए जाने जाते थे। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे की जानकारी उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अनुज सिंह जी के निधन की खबर मिलते ही ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सकरौढ़ा गांव पहुंचे।